पटना : नगर निगम बोर्ड की बैठक होगी आज

पटना : नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी. बैठक में 11 एजेंडाें को शामिल किया गया है. इसमें सफाई कर्मी व सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने वाली दो आउटसोर्सिंग एजेंसियों को टर्मिनेट करने पर फैसला भी होना है. निगम इन दोनों एजेंसियों के काम से संतुष्ट नहीं है. इसके अलावा अंचल कार्यालयों में आरटीपीएस […]

पटना : नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी. बैठक में 11 एजेंडाें को शामिल किया गया है. इसमें सफाई कर्मी व सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने वाली दो आउटसोर्सिंग एजेंसियों को टर्मिनेट करने पर फैसला भी होना है. निगम इन दोनों एजेंसियों के काम से संतुष्ट नहीं है. इसके अलावा अंचल कार्यालयों में आरटीपीएस काउंटर खोलने, रिवर फ्रंट पर फूड कियोस्क, लाइट व अन्य रखरखाव को लेकर निजी एजेंसी चयनित करने, पंप हाउसों की रखरखाव को लेकर निजी एजेंसी चयनित करने, मोबाइल टावर विनियमन-12 में संशोधित करने से संबंधित एजेंडा लाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >