पटना : चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लिम करने लगती है भाजपा : जिग्नेश मेवानी

पटना : सीएए,एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ सब्जीबाग में चल रहे धरने में सोमवार को गुजरात के कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी पहुंचे.उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार चार साल 11 माह विकास की बात करती है और चुनावी साल आते ही हिंदू-मुस्लिम की बात करने लगती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली का शाहीनबाग एक विचार […]

पटना : सीएए,एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ सब्जीबाग में चल रहे धरने में सोमवार को गुजरात के कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी पहुंचे.उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार चार साल 11 माह विकास की बात करती है और चुनावी साल आते ही हिंदू-मुस्लिम की बात करने लगती है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली का शाहीनबाग एक विचार है. कोई इमारत नहीं है कि उसे बुल्डोजर से धराशायी कर देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करके अपना उल्लू सीधा कर रही है. उन्होंने कहा कि एनआरसी और सीएए के बाद हमें एक बार रोजगार, रोटी, कपड़ा और मकान के लिए धरने के लिए तैयार रहना चाहिए.
जिग्नेश ने अमित शाह के दिल्ली चुनाव में दिये गये उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने दिल्ली के लोगों से शाहीनबाग के विचार के खिलाफ वोट देने का जिक्र किया था. उन्होंने इसे घटिया राजनीतिक सोच व विचारधारा बताया. सब्जीबाग से पहले वह फुलवारीशरीफ गये. यहां उन्होंने हारुन नगर और नया टोला ईसापुर में धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को भी संबोधित किया. कहा कि जब गुजरात में बिहारियों को भगाया जा रहा था, तब मैंने इसका कड़ा विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >