पटना : तेजस्वी किस मुंह से कर रहे बड़ी-बड़ी बातें: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव किस मुंह से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. बिहार ने राजद के शासनकाल में सबसे खराब दौर को देखा है. 15 वर्षों का वह दौर जनता नहीं भूलने वाली है. आज उनको बेरोजगारों की चिंता सता रही है क्योंकि […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव किस मुंह से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. बिहार ने राजद के शासनकाल में सबसे खराब दौर को देखा है. 15 वर्षों का वह दौर जनता नहीं भूलने वाली है. आज उनको बेरोजगारों की चिंता सता रही है क्योंकि बिहार में चुनाव सिर पर हैं.
उनको यह बताना चाहिए कि राजद के शासन में कितने रोजगार का सृजन हुआ. उस दौर में बिहार में विकास की रफ्तार को ठप कर लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया गया. संजय सिंह ने कहा है कि सामाजिक न्याय का सपना दिखाकर बहुत दिनों तक राजद ने बिहार की गरीब जनता को ठगा, लेकिन अब पोल खुल चुकी है.
राजद शासनकाल वाले 15 वर्षों के आंकड़े देखने पर कुछ कहने की आवश्यकता नहीं होगी. वहीं, तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि नारों की बाजीगरी अब गुजरा हुआ कल बन चुका है. अब बिहार की जनता ने विकास का स्वाद चख लिया है. उसे आतंकराज नहीं विकासकाल में रुचि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >