पटना : लालू को पार्टी के हित में लिखी है चिट्ठी: रघुवंश प्रसाद सिंह

पटना : राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पार्टी के हित में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को चिट्ठी लिखी है. मैं पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं. अगर लालू प्रसाद खुद बाहर होते तो मुझे चिट्ठी लिखने की नौबत […]

पटना : राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पार्टी के हित में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को चिट्ठी लिखी है. मैं पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं.
अगर लालू प्रसाद खुद बाहर होते तो मुझे चिट्ठी लिखने की नौबत ही नहीं आती. उल्लेखनीय है कि दो दिनों पहले उन्होेंने पार्टी अध्यक्ष को चिट्ठी लाकर पार्टी में हलचल मचा रखी है. उन्होंने कहा कि सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनआरसी और जातिगत जनगणना से जुड़े बयान पर सहमति जतायी है.
रघुवंश की बातों पर पार्टी देगी ध्यान : तेजस्वी
पटना. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पत्र से जुड़े सवाल के संदर्भ में कहा कि हमारी पार्टी में सबकी सुनी जाती है. उन्होंने कहा कि सभी दलों की तरह हमारे दल में कुछ कमियां हो सकती हैं. रघुवंश जी ने जो कमियां बतायी हैं, हम उन्हें दूर करेंगे.
उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर चर्चा के लिए सत्र की अवधि बढ़ायी जाये. राजद हमेशा से सामाजिक न्याय की बात करता है. इसलिए हमने 126 वें संविधान संशोधन का पुरजोर समर्थन किया था. एनआरसी और एनआरपी पर भ्रम खुद केंद्र सरकार ने फैला रखा है. एनपीआर ही एनआरसी का पहला कदम है. उन्होंने कहा कि एनपीआर आरएसएस का डिजाइन दिख रहा है. राज्य सरकार भी केंद्र की तरह ही इस बारे में भ्रम फैला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >