रेलवे क्वार्टर को किराये पर दिया तो कार्रवाई

पटना : रेलवे कर्मचारी अपने रहने के लिए क्वार्टर एलॉट कराकर अगर उसमें किसी किरायेदार को रखेंगे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रेल क्वार्टर सिर्फ रेलवे कर्मचारियों के लिए हैं ऐसे में अवैध रूप से अगर किसी में कोई किरायेदार पाया जायेगा तो संबंधित कर्मचारी पर एक्शन लिया जायेगा. रेलवे बोर्ड की ओर से […]

पटना : रेलवे कर्मचारी अपने रहने के लिए क्वार्टर एलॉट कराकर अगर उसमें किसी किरायेदार को रखेंगे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रेल क्वार्टर सिर्फ रेलवे कर्मचारियों के लिए हैं ऐसे में अवैध रूप से अगर किसी में कोई किरायेदार पाया जायेगा तो संबंधित कर्मचारी पर एक्शन लिया जायेगा.

रेलवे बोर्ड की ओर से इसको लेकर पिछली आठ जनवरी को एक पत्र सभी डीआरएम को आया है. पत्र में कहा गया है कि रेल कर्मचारी अपने क्वार्टर किसी को अवैध रूप से किराये पर नहीं दे सकते हैं. डीआरएम यह सुनिश्चित करे कि अगर कोई अवैध किरायेदार उनमें रह रहा है तो एक महीने के अंदर क्वार्टर खाली करवाये. ऐसे एलॉटमेंट पर जोनल रेलवे तुरंत जरूरी एक्शन ले और उसे कैंसिल करे. ऐसा करने वाले कर्मचारी पर भी कार्रवाई करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >