फुलवारीशरीफ : उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा मानव शृंखला को एक पर्व की तरह मनाएं और इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर एक लोगों से शिरकत करने की अपील की. शुक्रवार को अागामी 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला की तैयारी को लेकर फुलवारी हाइस्कूल में बैठक में जनप्रतिनिधियों, जीविका समूह की दीदी, आंगनबाड़ी समेत सारे स्कूल के प्राचार्य को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली के अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा, मध्य निषेध, नशामुक्ति को लेकर मानव शृंखला की सफलता में अहम भूमिका निभाएं.
मानव शृंखला को पर्व की तरह मनाएं : श्याम रजक
फुलवारीशरीफ : उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा मानव शृंखला को एक पर्व की तरह मनाएं और इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर एक लोगों से शिरकत करने की अपील की. शुक्रवार को अागामी 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला की तैयारी को लेकर फुलवारी हाइस्कूल में बैठक में जनप्रतिनिधियों, जीविका समूह की […]

मंत्री ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से कहा, जल, जीवन, हरियाली अभियान के तहत मानव शृंखला निकाली जानी है इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में जागरूकता लाने की जरूरत है.
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली भी निकाली जानी है. मंत्री ने जल, जीवन, हरियाली को संरक्षण करने के लिए लोगों को शपथ दिलायी. इस मौके पर नगर पर्षद के सभापति मो आफताब आलम, प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, एडीएम विनायक मिश्रा, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने अन्य लोगों ने संबोधित किया.
मानव शृंखला को सफल बनाने को बीडीओ ने की बैठक
दानापुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार के जल, जीवन, हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला कार्यक्रम को लेकर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बैठक की.
बैठक में बीडीओ श्री कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों से कहा कि प्रखंड में 54 किमी तक मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसमें 47 सेक्टर पदाधिकारियों को तैनात किया गया है.