दायरे में सूबे के 136 करेंसी चेस्ट, जांच शुरू

सुबोध कुमार नंदन, पटना : मोतिहारी स्थित स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट में सड़े-गले नोट मामले में हुए घोटाले की गूंज मुंबई तक पहुंच गयी है. मामले का खुलासा होने के बाद मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय ने सूबे के तमाम बड़े करेंसी चेस्टों की पड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है. […]

सुबोध कुमार नंदन, पटना : मोतिहारी स्थित स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट में सड़े-गले नोट मामले में हुए घोटाले की गूंज मुंबई तक पहुंच गयी है. मामले का खुलासा होने के बाद मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय ने सूबे के तमाम बड़े करेंसी चेस्टों की पड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है. सूबे में 16 बैंकों के पास कुल 136 करेंसी चेस्ट हैं, जिनमें से किसी भी चेस्ट की औचक जांच हो सकती है.

रिजर्व बैंक की ओर से सूबे के सभी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक को पत्र लिखकर चेस्ट से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. हालांकि केंद्रीय कार्यालय से लेकर बिहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. सूत्रों की मानें, तो मुंबई कार्यालय के अधिकारी पटना क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जानकारी ले रहे हैं.
सीमावर्ती इलाकों के चेस्टों पर नजर : पहले चरण में सूबे के सीमावर्ती इलाके मुजफ्फरपुर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण, कटिहार, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधुबनी में स्थित करेंसी चेस्ट की सघन जांच करने की रणनीति तैयार की जा रही है. इन इलाकों में विदेशी मुद्रा बदलने का काम बड़े पैमाने पर होने की आशंका है.
कई सिस्टम खराब
जानकारी के अनुसार सूबे के तीन
दर्जन से अधिक करेंसी चेस्ट ब्रांच में हॉटलाइन सिस्टम काम नहीं कर रहा है. बैंकों की यह लापरवाही कुछ माह पहले राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में सामने आयी थी. कुल 136 करेंसी चेस्ट शाखा में 93 हॉटलाइन से जुड़े हुए हैं, लेकिन यह केवल 55 शाखाओं में ही काम कर रहा है. 38 सिस्टम बेकार पड़ा है.
क्या है करेंसी चेस्ट
नये नोट प्रेस से रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, रिजर्व बैंक कार्यालय से करेंसी चेस्ट और फिर वहां से बैंकों की शाखाओं में पहुंचते हैं. बैंकों से यही नोट आम आदमी को मिलते हैं. करेंसी चेस्ट एक तरह से रिजर्व बैंक के स्टोर हाउस का काम करता है. करेंसी चेस्ट से बैंक की शाखाओं तक नोट ले जाने की जिम्मेदारी बैंक की होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >