पटना : पूर्व मध्य रेल के झाझा-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी जायेगी. स्पीड बढ़ाने को लेकर पिछले दिनों पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गयी. इसमें इंजीनियरिंग व संरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 29 अप्रैल तक सारी तैयारियां पूरी कर लें.
30 अप्रैल से रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी. गौरतलब है कि झाझा-पटना-डीडीयू रेलखंड पर 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेनें चल रही हैं. लेकिन, 30 अप्रैल से रेलखंड के अप व डाउन दोनों लाइन पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेनें चलने लगेंगी. रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ यात्रा में पहले से कम समय लगेगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
जदयू बूथ अध्यक्षों-सचिवों का सम्मेलन संपन्न
पटना. राजधानी के बांकीपुर विस क्षेत्र में 346 बूथों के अध्यक्ष व सचिवों का सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया. इसमें जदयू के विधान पार्षद प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए जो काम किया है, उसे लोगों को बताने का वक्त आ गया है. बूथ अध्यक्ष व सचिवों को अपने क्षेत्र में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन कर जनसंपर्क अभियान में जुट जाना होगा.
