पटना : छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, वीडिया वायरल करने की दी धमकी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित जीबी मॉल से सोमवार की शाम 7.30 बजे चार की संख्या में रहे युवकों ने पिस्टल के बल पर छात्रा को अगवा किया और पाटलिपुत्र के पीएंडएम मॉल के पीछे स्थित एक फ्लैट में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित जीबी मॉल से सोमवार की शाम 7.30 बजे चार की संख्या में रहे युवकों ने पिस्टल के बल पर छात्रा को अगवा किया और पाटलिपुत्र के पीएंडएम मॉल के पीछे स्थित एक फ्लैट में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही आरोपितों ने वीडियो भी बनाया और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने व वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी. इसके बाद छात्रा को पाटलिपुत्र मेन रोड पर छोड़ दिया और फरार हो गये.

इस मामले में छात्रा के बयान के आधार पर रॉकर्स गैंग के सरगना विनायक सिंह रॉकर्स, संदीप मुखिया, विकास कुमार व कुश कुमार को आरोपित बनाया गया है. इन लोगों के खिलाफ महिला थाने में आइपीसी की धारा 376 डी, 323 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करानेकेसाथ ही छापेमारी कर मुख्य आरोपित विनायक सिंह रॉकर्स समेत अन्य की तलाश में जुट गयी है.

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि की. इधर, छात्रा मूल रूप से गोपालगंज की रहने वाली है और पाटलिपुत्र इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करती है. इसके साथ ही उसने नोएडा के एक कॉलेज में बीबीए पार्ट टू में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से एडमिशन भी ले रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >