पटना : घटतौली पर लगाम नहीं, हर दिन ठगे जा रहे हैं उपभोक्ता

सुबोध कुमार नंदन पटना : अगर आप सब्जी, मछली, मिठाई, फल या किराना का सामान खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. राजधानी पटना में घटतौली का खेल खुलेआम चल रहा है. इससे हर दिन लाखों उपभोक्ता ठगे जा रहे है. यह सब खेल माप-तौल विभाग के अधिकारियों के सामने हो रहा है. हालांकि विभाग […]

सुबोध कुमार नंदन
पटना : अगर आप सब्जी, मछली, मिठाई, फल या किराना का सामान खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. राजधानी पटना में घटतौली का खेल खुलेआम चल रहा है. इससे हर दिन लाखों उपभोक्ता ठगे जा रहे है. यह सब खेल माप-तौल विभाग के अधिकारियों के सामने हो रहा है. हालांकि विभाग का दावा है कि समय-समय पर बाट का सत्यापन किया जाता है. पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अप्रैल से नवंबर के बीच 3500 शिकायतें नियंत्रक कार्यालय में आयी हैं. पहले 700-900 शिकायतें ही आती थीं.
एक किलो का वजन 850- 900 ग्राम : सब्जी, मछली व फल बेचने वाले बाटों को घिस कर वजन कम करने का खेल कर रहे हैं, तो मिठाई और किराना, फल व्यवसायी इलेक्ट्राॅनिक तराजू की रीडिंग से छेड़छाड़ कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं. दुकानों में एक किलो के बाट का वजन 850-900 ग्राम भी हो सकता है.
पटना की सब्जी मंडियों में जब प्रभात खबर ने रियलिटी चेक किया, तो पाया कि मार्केट के अधिकांश तराजू ऐसे हैं, जो सामान रखने की तरफ ज्यादा भार दिखाते हैं. जबकि 90 फीसदी बाट तो अपने तय वजन से कम पाये गये. इन बाटों में से कई पर तो माप तौल विभाग की मुहर तक लगी मिली है. अधिकांश दुकानदार मिठाई के साथ ही डिब्बे का भी वजन करते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
नियमित तौर से जांच कर बाट तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर मोहर लगायी जाती हैं. इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होती है. मिठाई के साथ डिब्बे को तौलना भी नियम का उल्लंघन है. इलेक्ट्रॉनिक तराजू में एक बटन टेयर का होता है. मिठाई का खाली डिब्बा रखने के बाद टेयर का बटन दबाने से तराजू शून्य बताता है. कानूनन टेयर का बटन दबाने के बाद ही मिठाई तौलनी चाहिए.
आदित्य नारायण राय,
नियंत्रक, माप एवं तौल विभाग
एक नजर में (पटना जिला)
365.10 लाख रुपये राजस्व की वसूली 335
सत्यापन शिविर का आयोजन 13,731
प्रतिष्ठानों के बाट
का सत्यापन
883 प्रतिष्ठानों
पर केस दर्ज
248 मामले कोर्ट में गये
कहां करें शिकायत
कम वजन पाये जाने पर कोई भी उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक है. इसके अलावा प्रधान कार्यालय में भी लिखत शिकायत कर सकते हैं.
शिकायत भेजने का पता : नियंत्रक माप व तौल, बेली रोड (राजा बाजार).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >