JNU हिंसा मामले पर बोले चिराग, सियासी दलों को विश्वविद्यालयों को राजनैतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए

पटना : जेएनयू कैंपसमें रविवारकी रातछात्रों पर हुए हमला मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में जेएनयू की घटनाकीनिंदा करते हुए चिराग पासवान ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि रविवार देर रात जेएनयू में […]

पटना : जेएनयू कैंपसमें रविवारकी रातछात्रों पर हुए हमला मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में जेएनयू की घटनाकीनिंदा करते हुए चिराग पासवान ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि रविवार देर रात जेएनयू में हुई घटना देख कर मैं विचलित हूं. जेएनयू प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है. बच्चों के अभिभावक इस दृश्य से बेहद चिंतित होंगे. राजनैतिक दलों को विश्वविद्यालयों को राजनैतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए. विद्यार्थीयों के साथ ऐसी घटना निंदनीय है.

गौर हो कि जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी इसघटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बयान जारी कर सरकार से तत्काल जेएनयू के कुलपति और इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक पदाधिकारियों को हटाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >