JNU Attack : सुप्रीम कोर्ट के जज से हो जांच, वीसी और अधिकारियों को तुरंत हटाया जाये : JDU

पटना : जवाहर लाल नेहरू विवि परिसर में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना की जदयू ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बयान जारी कर सरकार से तत्काल जेएनयू के कुलपति […]

पटना : जवाहर लाल नेहरू विवि परिसर में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना की जदयू ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बयान जारी कर सरकार से तत्काल जेएनयू के कुलपति और इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक पदाधिकारियों को हटाने को कहा.

केसी त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार विवि परिसर में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ अन्य छात्रों के साथ मारपीट की गयी और उन्हें जख्मी किया गया, इसकी जदयू तीखी आलोचना करता है. उन्होंने कहा कि जेएनयू पढ़ाई के साथ-साथ सम सामायिक मुद्दों पर बहस के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस घटना को लेकर कुलपति, स्थानीय पुलिस और पदाधिकारियों की चुपी की भी निंदा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >