बिजली विभाग के एकाउंटेंट के क्वार्टर में पांच लाख की चोरी

पटना : शास्त्रीनगर थाने के बीएसइबी कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के अकाउंटेंट अमित कुमार के क्वार्टर संख्या सीएबीएफ 40 से चोरों ने पांच लाख के गहने व नकद चुरा लिया. खास बात यह है कि घटना की जानकारी क्वार्टर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी नहीं हुई. चोर घटना को अंजाम देने के बाद […]

पटना : शास्त्रीनगर थाने के बीएसइबी कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के अकाउंटेंट अमित कुमार के क्वार्टर संख्या सीएबीएफ 40 से चोरों ने पांच लाख के गहने व नकद चुरा लिया. खास बात यह है कि घटना की जानकारी क्वार्टर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी नहीं हुई. चोर घटना को अंजाम देने के बाद अन्य क्वार्टरों के बाहर की कुंडी को लगा दिया और फरार हो गये. सोमवार की सुबह जब सभी को मेन गेट खोलने में परेशानी हुई और फिर दूसरे की मदद से दरवाजा खुला तो चोरी की जानकारी हुई.

इसके बाद सूचना मिलने पर अमित कुमार भी अपने क्वार्टर में पहुंचे और शास्त्रीनगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज भी खंगाला गया. जिसमें रविवार की रात करीब 2.58 बजे एक युवक के क्वार्टर में प्रवेश करते हुए दिखा. अमित कुमार ने बताया कि पांच लाख के गहने व नकद की चोरी हुई है. शास्त्रीनगर पुलिस को जानकारी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >