पटना :राजनीति के लिए नौजवानों को भड़काया जा रहा : रामकृपाल

दानापुर : पटना जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से रविवार को बेली रोड स्थित मैरेज हॉल में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर जनजागरण और संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रामकृपाल यादव ने किया. श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस-राजद-वाम दल जैसी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए नौजवानों को भड़का कर देश में […]

दानापुर : पटना जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से रविवार को बेली रोड स्थित मैरेज हॉल में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर जनजागरण और संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रामकृपाल यादव ने किया.

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस-राजद-वाम दल जैसी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए नौजवानों को भड़का कर देश में अराजकता फैलाना चाहती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विभिन्न मंचों से यह स्पष्ट कर दिया है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी जाति-संप्रदाय के लोगों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जा सकती है, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई जो इस देश में 2014 के पहले आ चुके हैं. उनको नागरिकता देने का कानून है. उन्होंने विपक्षियों से पूछा कि मोदी सरकार या राज्य सरकार कोई भी सरकार ने गरीबों के लिए जितने भी कल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं. क्या किसी भी योजना में जाति या संप्रदाय पूछ कर लाभार्थियों का चयन किया गया है.

ये लोग देश में अराजकता फैला कर देश को विकास से बाधित करना चाहते हैं. विपक्षी देश को युवाओं में धार्मिक भावना भड़का कर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, लोकसभा प्रभारी टीएन सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >