पटना : 2020 में नीतीश की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग करेंगे एनडीए को वोट : सम्राट

कल मनायी जायेगी स्व सूरजनंदन कुशवाहा की पहली पुण्यतिथि पटना : भाजपा उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में लोग सीएम नीतीश कुमार की विचारधारा, व्यक्तित्व और उनके विकासात्मक कार्य से प्रभावित होकर वोट करेंगे. इस चुनाव कई ऐसे दल भी शामिल हो जायेंगे, जो अभी एनडीए से बाहर हैं. […]

कल मनायी जायेगी स्व सूरजनंदन कुशवाहा की पहली पुण्यतिथि
पटना : भाजपा उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में लोग सीएम नीतीश कुमार की विचारधारा, व्यक्तित्व और उनके विकासात्मक कार्य से प्रभावित होकर वोट करेंगे. इस चुनाव कई ऐसे दल भी शामिल हो जायेंगे, जो अभी एनडीए से बाहर हैं. झारखंड चुनाव परिणाम का कोई असर यहां के चुनाव पर नहीं पड़ेगा.
एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा. भाजपा उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय कुशवाहा परिषद की तरफ से शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता ये बातें कहीं. इस दौरान यह जानकारी भी दी गयी कि परिषद भाजपा के एमएलसी रहे स्वर्गीय सूरजनंदन कुशवाहा की पहली पुण्यतिथि 29 दिसंबर को मनायेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पुण्यतिथि को मनाने का मकसद सूरजनंदन कुशवाहा के अधूरे सपनों को पूरा करना है.
इस दौरान स्व कुशवाहा की पत्नी हेमलता वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री बिनोद कुमार सिंह, विधायक डॉ सुनील कुमार, विधायक अरुण कुमार सिन्हा व नितिन नवीन समेत अन्य सभी नेता उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम शहर के विद्यापति भवन में मनाया जायेगा. इसका संयोजक डॉ प्रह्लाद कुशवाहा को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >