पटना : कंकड़बाग मेन रोड स्थित पीपीयू मुख्यालय में सोमवार को दिन भर हंगामा चलता रहा. बीएड 2018-20 की परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर एआइएसएफ के सदस्यों ने पूरे दिन विवि के कार्यों को बाधित रखा. एआइएसएफ की ओर से छात्र-छात्राओं ने 11:30 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया.
परीक्षा के लिए छात्रों का पीपीयू में हंगामा
पटना : कंकड़बाग मेन रोड स्थित पीपीयू मुख्यालय में सोमवार को दिन भर हंगामा चलता रहा. बीएड 2018-20 की परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर एआइएसएफ के सदस्यों ने पूरे दिन विवि के कार्यों को बाधित रखा. एआइएसएफ की ओर से छात्र-छात्राओं ने 11:30 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू […]

आंदोलनकारी विद्यार्थियों को जब विवि परिसर में घुसने से रोका गया, तो वे पीपीयू गेट पर ही धरने पर बैठ गये. इससे विवि परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. अधिकारी-कर्मचारी अंदर व आंदोलनकारी विद्यार्थी बाहर रहे. मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं के बैठने से विवि का कामकाज स्वतः बाधित हो गया.
प्रभारी कुलपति के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदाेलन
तीन बजे पीपीयू के प्रभारी कुलपति केके सिंह, प्रॉक्टर मनोज कुमार छात्रों के बीच यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचे. उन्होंने धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया. जबकि, आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं लिखित आश्वासन की मांग करते रहे.
लगभग साढ़े छह बजे प्रभारी कुलपति, प्रॉक्टर पुनः आये और राजभवन के पत्र की प्रति सौंपते हुए कहा कि सात जनवरी, 2020 को राजभवन में बीएड विद्यार्थियों के मसले पर पहला एजेंडा है. उस दिन बात होगी. विवि के प्रतिनिधि इस बात को रखेंगे कि इन विद्यार्थियों की परीक्षा हो जाये और राजभवन की अनुमति मिलते ही परीक्षा ले ली जायेगी.
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आंदोलन समाप्त किया. वहीं, मांगों की पूर्ति नहीं होने पर एआइएसएफ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. छात्रों ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अराजक स्थिति पर राजभवन व मुख्यमंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग की है. मौके पर सुशील कुमार, जन्मेजय कुमार, अक्षय कुमार आदि थे.