पटना : प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी लागू होने से रोकने के दो तरीके बताये

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लागू होने से रोकने के लिए दो तरीके बताये हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि सीएए-एनआरसी रोकने का पहला तरीका यह है कि सभी प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज उठाकर शांतिपूर्वक विरोध को जारी […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लागू होने से रोकने के लिए दो तरीके बताये हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि सीएए-एनआरसी रोकने का पहला तरीका यह है कि सभी प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज उठाकर शांतिपूर्वक विरोध को जारी रखें. दूसरा तरीका यह है कि सुनिश्चित करें कि सभी 16 गैर भाजपा मुख्यमंत्री अपने राज्यों में एनआरसी को लागू नहीं करें. अन्य जो भी महत्वपूर्ण चीजें हैं, वे प्रतीकात्मक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >