पटना : अपने जंगलराज की याद दिलाने निकला था राजद : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राजद को पहले से पता था कि उनके बिहार बंद को सिवा एक गुमराह समुदाय के कट्टरपंथियों के अलावा नागरिकता कानून को ठीक से समझने वाले एक भी आदमी का समर्थन नहीं मिलने वाला है, इसलिए वे पेट्रोल, माचिस और तेल पिलायी लाठी […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राजद को पहले से पता था कि उनके बिहार बंद को सिवा एक गुमराह समुदाय के कट्टरपंथियों के अलावा नागरिकता कानून को ठीक से समझने वाले एक भी आदमी का समर्थन नहीं मिलने वाला है, इसलिए वे पेट्रोल, माचिस और तेल पिलायी लाठी लेकर शांतिपूर्ण लोगों को अपने जंगलराज की याद दिलाने निकले थे.
इनका बिहार बंद लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन नहीं, राजनीतिक गुंडागर्दी था. मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार को चरवाहा विद्यालय, लाठी, गरीबी और पलायन के सिवा दिया ही क्या है.
जिनका ग्यान भैंस की पीठ पर चढ़ा रहा और जो कलम-कम्युटर के बजाय जो लाठी में तेल पिलाते रहे, उन्हें संविधान की समझ क्या होगी. तेजस्वी यादव ने जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग और एक खास समुदाय को भड़काने में खुद को एक छात्र नेता से ज्यादा असरदार साबित करने के लिए वामदलों से अलग बंद का आयोजन किया था. तीसरे ट्वीट में कहा कि राजद के प्रदर्शन में बच्चों का इस्तेमाल हुआ, कई जगह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >