पटना : टेंट में बैठ कर करेंगे विमान का इंतजार

पटना : देर व डायवर्ट होने वाले विमानों के यात्री अब पटना एयरपोर्ट पर टेंट में बैठ कर अपने विमान का इंतजार करेंगे. मंगलवार को इसे यात्रियों के लिए खोला गया. इससे धुंध से एक साथ कई विमानों के प्रभावित होने की स्थिति में भी यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. विदित हो कि हर वर्ष […]

पटना : देर व डायवर्ट होने वाले विमानों के यात्री अब पटना एयरपोर्ट पर टेंट में बैठ कर अपने विमान का इंतजार करेंगे. मंगलवार को इसे यात्रियों के लिए खोला गया.
इससे धुंध से एक साथ कई विमानों के प्रभावित होने की स्थिति में भी यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. विदित हो कि हर वर्ष 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच धुंध के बहुत अधिक होने के कारण पटना एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रभावित होता है. कई विमानों के एक साथ देर होने के कारण उनके यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ता है.
इस दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण परिसर में यात्रियों को बैठने की जगह भी नहीं मिलती और टमिनल भवन के भीतर भी उन्हें जमीन पर चादर बिछा कर बैठना पड़ता है. इस असुविधा से बचाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने पिछले बार की तरह ही इस बार भी टर्मिनल भवन के बगल में टेंट लगाया है. इसमें 400 कुर्सी लगाये गये है और रौशनी की व्यवस्था भी की गयी है. यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी टायलेट और नल भी पिछले हिससे में लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >