मोइनुल हक फुटबॉल : पटना क्वार्टर फाइनल में पटना ने रोहतास को 2-0 से हराया

पटना : मोइनुल हक फुटबॉल चैंपियनशिप का सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पटना की भिड़ंत रोहतास से हुई. स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित पटना के स्ट्राइकर गुलशन कुमार, पृथ्वी राज ने शुरू से ही गोल दागने के लिए अटैक किया. पटना के डिफेंडर मुर्शरफ परवेज, हाफ बैक मनीष कुमार ने गेम को आकर्षक बनाया. गोलकीपर मो. […]

पटना : मोइनुल हक फुटबॉल चैंपियनशिप का सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पटना की भिड़ंत रोहतास से हुई. स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित पटना के स्ट्राइकर गुलशन कुमार, पृथ्वी राज ने शुरू से ही गोल दागने के लिए अटैक किया. पटना के डिफेंडर मुर्शरफ परवेज, हाफ बैक मनीष कुमार ने गेम को आकर्षक बनाया. गोलकीपर मो. फेमी भी पूरी तरह आत्मविश्वास से लवरेज दिखे.

पटना की ओर से दोनों गोल खेल के पूर्वाद्ध में हुए. पहले छठे मिनट में मनमीत कुमार ने और दूसरा 38वें मिनट में मनीष ने किया. पिछड़ने के बावजूद रोहतास के खिलाड़ी आखिरी क्षण तक संघर्ष करते रहे, लेकिन पटना की रक्षा पंक्ति को भेदने में विफल रहे. रोहतास से सोनू कुमार, अजहर अली, राहुल कुमार ने कई मूव बनाये, मगर पटना ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >