पटना : एनआरसी का विचार नागरिकता की नोटबंदी करने जैसा : प्रशांत किशोर

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एनआरसी के खिलाफ रविवार को ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि देश भर में एनआरसी का विचार नागरिकता की नोटबंदी करने जैसा है. जब तक आप इसे साबित नहीं करते, तब तक यह अमान्य है. अब तक मिले अनुभवों से पता चलता है कि इससे सबसे ज्यादा […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एनआरसी के खिलाफ रविवार को ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि देश भर में एनआरसी का विचार नागरिकता की नोटबंदी करने जैसा है. जब तक आप इसे साबित नहीं करते, तब तक यह अमान्य है. अब तक मिले अनुभवों से पता चलता है कि इससे सबसे ज्यादा गरीब और हाशिये पर पड़े लोग पीड़ित होंगे. इससे पहले उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर जदयू के समर्थन से अलग स्टैंड लिया था.
इसे लेकर शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. वहीं, रविवार को प्रशांत किशोर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार पार्टी के अध्यक्ष हैं. वे हमारे नेता हैं. उनसे शनिवार को बातचीत के दौरान एनआरसी और कैब को लेकर अपनी बात रखी. एनआरसी को लेकर जल-जीवन-हरियाली यात्रा के बाद सीएम विस्तार से अपनी बात रखेंगे. जदयू लगातार कहता रहा है कि बिहार में एनआरसी की जरूरत नहीं है और मुझे लगता है कि पार्टी अपने स्टैंड पर कायम रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
NRC

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >