गया व मुजफ्फरपुर में चल रहे 55 ईंट भट्ठों को बंद करने का नोटिस

पटना : प्रदेश में 55 ईंट भट्ठे बिना स्वच्छता तकनीक के चल रहे हैं. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन ईंट भट्ठों को बंद करने का नोटिस जारी किया है़ नोटिस के पालन कराने में सहयोग के लिए संबंधित जिलों के डीएम को भी पत्र लिखा गया है़ बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 27 से […]

पटना : प्रदेश में 55 ईंट भट्ठे बिना स्वच्छता तकनीक के चल रहे हैं. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन ईंट भट्ठों को बंद करने का नोटिस जारी किया है़ नोटिस के पालन कराने में सहयोग के लिए संबंधित जिलों के डीएम को भी पत्र लिखा गया है़ बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 27 से 30 नवंबर तक मुजफ्फरपुर जिले में चल रहे ईंट भट्ठों का निरीक्षण कराया.

इसमें 46 इकाइयां बिना स्वच्छता तकनीक के संचालित से चलायी जा रही हैं. इसी तरह गया में 30 नवंबर से दो दिसंबर के बीच गया में संचालित ईंट–भट्ठों का निरीक्षण कराया गया था. यहां निरीक्षण में नौ इकाइयां बिना स्वच्छता तकनीक के संचालित मिलीं. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के मुताबिक प्रदेश में वायु प्रदूषण को बढ़ाने में परंपरागत ईंट भट्ठों का बड़ा योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >