दोनों घूसखोर अधिकारियों का एकाउंट सीज करने का नोटिस को दिया गया नोटिस

पटना : निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जिन दो अधिकारियों समस्तीपुर के परिवहन प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद और मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवालिया पर कार्रवाई की है. उनके सभी बैंक एकाउंट और लॉकर को सीज करने के लिए संबंधित बैंकों को नोटिस जारी कर दिया गया है. इनके […]

पटना : निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जिन दो अधिकारियों समस्तीपुर के परिवहन प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद और मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवालिया पर कार्रवाई की है.

उनके सभी बैंक एकाउंट और लॉकर को सीज करने के लिए संबंधित बैंकों को नोटिस जारी कर दिया गया है. इनके सभी बैंक एकाउंट सीज होने के बाद इनमें रखे तमाम रुपये व सामान निगरानी के स्तर से जब्त कर लिए जायेंगे. संजय कुमार गवालिया के पटना में 11 बैंक एकाउंट अलग-अलग बैंकों में मौजूद हैं, जिनमें लाखों रुपये जमा हैं.
अधिकांश एकाउंट पत्नी जयश्री कुमारी और बेटी शिवांगी शिखा के नाम हैं. इसमें कॉरपोरेशन बैंक व केनरा बैंक में तीन-तीन एकाउंट हैं. इसके अलावा दूसरे अन्य बैंकों में भी एकाउंट हैं. एसबीआइ में दो लॉकर भी मिले हैं. इनकी जांच चल रही है. इसके बाद इसे सीज करके खोला जायेगा.
वहीं, श्यामनंदन प्रसाद के भी आधा दर्जन से ज्यादा बैंक एकाउंट मिले हैं. इसमें अधिकांश एकाउंट उनकी दूसरी पत्नी के नाम पर है. इन दोनों अधिकारियों के सभी एकाउंट को सीज करके इनकी समुचित जांच करने के बाद ही कई स्तर की जानकारी मिल सकेगी.
इन सभी एकाउंट में पिछले दिनों कितने का लेन-देन हुआ है, इसकी जांच होगी. इससे पता चलेगा कि इन्होंने किन-किन स्थानों से कुल कितने लोगों से किस स्तर का ट्रांजेक्शन किया था. ये रुपये कहां से आये और कहां गये. किन-किन मदों में पैसे खर्च किये गये हैं. इन तमाम बातों की जानकारी इससे हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >