पटना : 1.90 लाख के नकली नोटों के साथ तस्कर धराया

पटना : डीआरआइ (डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने पूर्णिया बस स्टैंड से मुमताज नाम के एक तस्कर को एक लाख 90 हजार 500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर मधुबनी जिले का है, जिसके पास से दो हजार के 95 नोट और पांच सौ रुपये का एक नकली नोट […]

पटना : डीआरआइ (डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने पूर्णिया बस स्टैंड से मुमताज नाम के एक तस्कर को एक लाख 90 हजार 500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर मधुबनी जिले का है, जिसके पास से दो हजार के 95 नोट और पांच सौ रुपये का एक नकली नोट बरामद किया गया है.

मुमताज को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह भागलपुर की बस से पूर्णिया बस स्टैंड पर शाम को उतरा था. अब तक की पूछताछ के दौरान उसने यह बताया कि वह इन नोटों को वह बांग्लादेश से तस्करी करके मालदा (पश्चिम बंगाल) तक लाया था. इसके बाद वह ट्रेन से इन्हें लेकर भागलपुर तक आया था. रुपयों की डिलिवरी पूर्णिया में देनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >