पटना : राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बिहार ही नहीं देश में पहली बार पटना शहर के 100 स्ट्रीट वेंडरों को कोयला, गोइठा व उपला चूल्हा जलाने से छुटकारा दिलाने के लिए सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के परिसर में फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन पांच किलो का सिलिंडर, रेगुलेटर व पाइप सहित चूल्हा दिया गया. महापौर सीता साहू, उप महापौर मीरा देवी, आयुक्त पटना प्रमंडल-सह-सचिव परिवहन विभाग संजय अग्रवाल, इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक विभाष कुमार, नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने विजय साह को पहला कनेक्शन सौंपा.
100 स्ट्रीट वेंडरों को फ्री में मिला एलपीजी कनेक्शन
पटना : राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बिहार ही नहीं देश में पहली बार पटना शहर के 100 स्ट्रीट वेंडरों को कोयला, गोइठा व उपला चूल्हा जलाने से छुटकारा दिलाने के लिए सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के परिसर में फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन पांच किलो का सिलिंडर, रेगुलेटर व पाइप सहित चूल्हा […]

कोयले व गोइठे के चूल्हे से सेहत पर पड़ता है बुरा असर
समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त (पटना प्रमंडल) संजय अग्रवाल ने कहा कि कोयला व गोयठा चूल्हे से उठ रहे धुएं से वातावरण प्रदूषित तो होता ही है, साथ ही चूल्हा जलाने वालों व अन्य लोगों में दमा, अस्थमा, टीवी, खांसी, कैंसर व एलर्जी आदि बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
वायु प्रदूषण में कमी आये, इसके लिए सड़क किनारे लगे लिट्टी-चोखा, चाट-पकौड़ा व अन्य फुटपाथी दुकानदारों को कॉरपोरेट सोशल रेस्पाॅन्सिबिलिटी के तहत बीएसआरडीसी और इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया.
स्ट्रीट वेंडरों को एलपीजी चूल्हा जलाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.
इंडियन ऑयल की ओर से फ्लेम प्रूफ एप्रोन भी दिया गया.
स्ट्रीट
वेंडरों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मुफ्त दवा दी गयी
हर वार्ड में दिया जायेगा
आयुक्त ने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा जगह-जगह सर्वे कर चिह्नित 500 स्ट्रीट वेंडरों को फ्री एलपीजी कनेक्शन व चूल्हा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड में स्ट्रीट वेंडरों को फ्री गैस कनेक्शन एवं चूल्हा दिया जायेगा. जरूरत पड़ने पर दो बर्नर का चूल्हा एवं 19 किग्रा का सिलिंडर भी इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा दिया जायेगा. मौके पर महापौर सीता साहू ने कहा कि पटना में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है.
अगर समय रहते हम नहीं चेते तो इसका दुष्परिणाम सभी को भोगना पड़ेगा. इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक विभाष कुमार ने कहा कि पटना पहला शहर, जहां स्ट्रीट वेंडर को सरकार की और से फ्री में गैस कलेक्शन दिया जा रहा है. नगर आयुक्त पटना नगर निगम अमित कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की इस पहल से प्रदूषण तो कम होगा ही स्ट्रीट वेंडरों के जीवन में सुधार लायेगा.