दानापुर : प्रखंड की आठ पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दस व सदस्य के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मंगलवार की सुबह से प्रखंड के नये भवन में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को भीड़ जुटने लगी रही. पहले दिन सबसे अधिक हथियाकांध पंचायत में चार, मुबारकपुर-रघुरामपुर पंचायत से तीन, गंगहरा मानस व कासिमचक से पैक्स अध्यक्ष के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. कार्यकारिणी के लिए हथियाकांध से तीन, मुबारकपुर-रघुरामपुर से चार ने नामांकन किया. पैक्स अध्यक्ष के लिए हथियाकांध पंचायत से रविंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, विक्की कुमार व विजय सिंह, मुबारकपुर-रघुरामपुर पंचायत से अरुण कुमार, सुरेंद्र पासवान व सूर्यदेव राय ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
जबकि मानस पंचायत से बालेश्वर राय, गंगहरा पंचायत से सतीश कुमार शर्मा, कासिमचक पंचायत से दीन दयाल ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन पैक्स अध्यक्ष के लिए कुल 10 प्रत्याशी व सदस्य के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
