सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में अब 25 तक त्रुटि में करा सकेंगे सुधार

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किया था. सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में 20 नवंबर तक सुधार करना था. अब बोर्ड से सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा कर 25 नवंबर कर दिया है. बोर्ड के अनुसार इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक […]

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किया था. सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में 20 नवंबर तक सुधार करना था. अब बोर्ड से सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा कर 25 नवंबर कर दिया है.

बोर्ड के अनुसार इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए भरे गये सूची एवं परीक्षा आवेदन के आधार पर स्टूडेंट्स का फर्स्ट डमी एडमिट कार्ड जारी करने के बाद पुन: सेकेंड डमी एडमिट कार्ड समिति वेबसाइट पर अब 25 नवंबर तक त्रुटि सुधार के लिए अपलोड रहेगा. मैट्रिक के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट www.biharboard.online तथा इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट bsebinteredu.in पर उपलब्ध रहेगी.
सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड से समिति के वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. विद्यालय के प्रधान स्टूडेंट्स को अनिवार्य रूप से डमी एडमिट कार्ड प्राप्त करायेंगे.
उसमें अंकित सभी विवरणी का मिलान करने तथा उसमें कोई त्रुटि को निर्धारित अवधि तक सुधार कराने हेतु स्टूडेंट्स को निर्देश भी देंगे. सभी विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं इ-मेल आइडी पर डमी एडमीट कार्ड जारी करने एवं उसमें त्रुटि सुधार करने के संबंध में सूचना समिति द्वारा मैसेज के रूप में भेजा जा रहा है. त्रुटि सुधार करने के संबंध में सूचना समिति द्वारा मैसेज के रूप में भेजा जा रहा है.
शुल्क नहीं देने वाले का कार्ड नहीं हुआ है जारी
जिन स्टूडेंट्स का शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा जमा नहीं किया गया है, उनका सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है. निर्धारित शुल्क जमा करने पर सेकेंड डमी एडमिट कार्ड स्वत: वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >