पटना : बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर 24 नवंबर को कांग्रेस पार्टी पटना में धरना- प्रदर्शन करेगी. पार्टी की राज्यस्तरीय रैली में कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी शामिल होंगे. पार्टी की ओर से रैली को सफल बनाने के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है.
इनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है. पार्टी की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार को कैमूर, भोजपुर व बेगूसराय जिलों में बड़ा प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.यह एक सफल कार्यक्रम था. गौरतलब है कि जिलों में धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा.
