पीएमसीएच : आउटसोर्स के एंबुलेंस नहीं रहने से हुई देरी

पटना : पीएमसीएच की अपनी एंबुलेंस नहीं है. आउटसोर्सिंग एजेंसी के दो एंबुलेंस चल रहे हैं, जो उपलब्ध नहीं थे. आउटसोर्सिंग एजेंसी की एक एंबुलेंस थाने में जब्त है और दूसरा गैरेज में मरम्मत कराया जा रहा है. 102 व 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल किया गया, जिन्होंने आने में देर की. इससे वशिष्ठ बाबू […]

पटना : पीएमसीएच की अपनी एंबुलेंस नहीं है. आउटसोर्सिंग एजेंसी के दो एंबुलेंस चल रहे हैं, जो उपलब्ध नहीं थे. आउटसोर्सिंग एजेंसी की एक एंबुलेंस थाने में जब्त है और दूसरा गैरेज में मरम्मत कराया जा रहा है. 102 व 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल किया गया, जिन्होंने आने में देर की.

इससे वशिष्ठ बाबू को विलंब से एंबुलेंस मुहैया कराया गया. यह खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट से हुआ है. हालांकि, जांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपी नहीं गयी है. संभावना है कि बुधवार को रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.
तीन सदस्यीय कमेटी की गयी थी गठित : गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू की मृत्यु के बाद पीएमसीएच प्रशासन की ओर से तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. इससे वशिष्ठ बाबू के शव को घंटों स्ट्रेचर पर रखना पड़ा था. इस मामले की जांच को लेकर पीएमसीएच प्राचार्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसने जांच पूरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >