पटना :जीएसटी में नये तरीके से रिटर्न करने की प्रक्रिया होगी लागू, व्यापारियों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे उपमुख्यमंत्री

पटना : जीएसटी रिटर्न दायर करने में अभी व्यापारियों को काफी समस्या आ रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी पूरी प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है. इस बारे में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 1 अप्रैल, 2020 से पूरे देश में जीएसटी के तहत न्यू रिटर्न प्रणाली […]

पटना : जीएसटी रिटर्न दायर करने में अभी व्यापारियों को काफी समस्या आ रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी पूरी प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है. इस बारे में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 1 अप्रैल, 2020 से पूरे देश में जीएसटी के तहत न्यू रिटर्न प्रणाली लागू हो रही है.
अगले पांच महीनों तक अभियान चला कर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी करदाताओं को नये रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रशिक्षित कर वर्तमान रिटर्न के साथ ही उनसे प्रत्यक्ष न्यू रिटर्न भी दाखिल करायेंगे. डिप्टी सीएम मंगलवार को राज्य के व्यापारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जीएसटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >