पटना : सुविधा स्पेशल में गंदगी देख यात्रियों का हंगामा

पटना : रविवार की सुबह 5:50 बजे पटना जंक्शन से इंदौर के लिए रवाना होने वाली सुविधा स्पेशल प्लेटफॉर्म पर पहुंची. ट्रेन पहुंचने के बाद यात्री अपने-अपने डिब्बे में चढ़ने लगे. लेकिन, स्लीपर से लेकर एसी डिब्बे के चारों ओर गंदगी फैली थी. इसकी शिकायत की गयी. लेकिन, कोच व टॉयलेट की सफाई नहीं की […]

पटना : रविवार की सुबह 5:50 बजे पटना जंक्शन से इंदौर के लिए रवाना होने वाली सुविधा स्पेशल प्लेटफॉर्म पर पहुंची. ट्रेन पहुंचने के बाद यात्री अपने-अपने डिब्बे में चढ़ने लगे. लेकिन, स्लीपर से लेकर एसी डिब्बे के चारों ओर गंदगी फैली थी. इसकी शिकायत की गयी.
लेकिन, कोच व टॉयलेट की सफाई नहीं की गयी. इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, 10-15 मिनट में यात्रियों का हंगामा शांत हुआ और ट्रेन रवाना हुई. यह स्थिति तब है जब इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री सामान्य ट्रेनों के किराये से तीन गुना अधिक खर्च करते हैं. लेकिन, सुविधा स्पेशल के नाम पर असुविधा में सफर करने को मजबूर है.
यात्रियों की सुविधा को लेकर चलाया गया सुविधा स्पेशल : छठपूजा के दौरान रेल यात्रियों को कन्फर्म सीट को लेकर मारामारी नहीं करनी पड़े और आसानी से आ-जा सके. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पटना-दिल्ली, पटना-इंदौर, पटना-पूरी आदि रेलखंडों पर सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाया, जिसमें डायनेमिक फेयर लागू है. इससे इंदौर जाने वाली नियमित ट्रेनों के स्लीपर का किराया 565 रुपये, थर्ड एसी का किराया 1525 रुपये और सेकेंड एसी का किराया 2525 रुपये है.
लेकिन, सुविधा स्पेशल के स्लीपर का किराया 1900 रुपये, थर्ड एसी का किराया 3435 रुपये व सेकेंड एसी का किराया 4865 रुपये में यात्री टिकट बुक कराएं. इसके बावजूद सामान्य सुविधाएं भी मुहैया नहीं करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >