पटना : विक्रमशिला सेतु के समानांतर आठ एनएच की डीपीआर को मंजूरी शीघ्र

पटना : विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये गंगा पुल सहित आठ एनएच के डीपीआर को अगले सप्ताह मंजूरी मिल जायेगी. इसे लेकर एनएचएआइ और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के बीच अगले सप्ताह नयी दिल्ली में बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में सभी परियोजनाओं पर मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर […]

पटना : विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये गंगा पुल सहित आठ एनएच के डीपीआर को अगले सप्ताह मंजूरी मिल जायेगी. इसे लेकर एनएचएआइ और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के बीच अगले सप्ताह नयी दिल्ली में बैठक आयोजित की गयी है.
बैठक में सभी परियोजनाओं पर मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क बनाने की शुरुआत फरवरी, 2020 से होने की संभावना है.
पथ निर्माण विभाग के अाधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सभी आठ एनएच परियोजनाएं पीएम पैकेज का हिस्सा हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन सड़कों को फरवरी, 2019 में एनएच घोषित किया था. निर्माण कार्य शुरू होने के 42 महीनों में परियोजनाओं को पूरा होने की संभावना है.
इन सड़कों के डीपीआर को मिलेगी मंजूरी
1. 14.31 किमी की लंबाई में एनएच 131बी, नवगछिया से भागलपुर.
2. 60 किमी की लंबाई में एनएच 103 पुराना, नया एनएच 322- हाजीपुर में पासवान चौक (एनएच 19) से जन्दाहा-मुसरीघरारी (एनएच-28)-समस्तीपुर-दरभंगा-एनएच 27 तक.
3. 54.96 किमी लंबाई में एनएच 122बी, हाजीपुर (एनएच 22) से बछवारा में एनएच 122 की शुरुआत तक वाया महनार और मोहिनुद्दीन नगर.
4. 59.60 किमी की लंबाई में एनएच 133 इ, भागलपुर (एनएच 33) से ढाका मोड़ से हंसडीहा (झारखंड).
5. 69.02 किमी में एनएच 319 ए, बक्सर (एनएच 84) से चौसा-रामगढ़-मोहनिया (एनएच 19).
6. 10.63 किमी की लंबाई में एनएच 327एडी, सरायगढ़ (एनएच 327ए) से लालगंज-गोपालगंज (एनएच 106).
7. 16 किमी की लंबाई में एनएच 333सी, जमुई से खरगडीहा-चातरो-सरवण चकाई रोड.
8. 46.45 किमी की लंबाई में एनएच 527इ, रोसड़ा से दरभंगा (एनएच 27) तक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >