पटना : शराब तस्कर के घर छापेमारी, साढ़े नौ लाख व पिस्टल बरामद

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े नौ लाख रुपये नकद, एक पिस्टल व 35 बोतल शराब बरामद किया है. हालांकि, आरोपित युवक राहुल कुमार फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड से बड़ी […]

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े नौ लाख रुपये नकद, एक पिस्टल व 35 बोतल शराब बरामद किया है. हालांकि, आरोपित युवक राहुल कुमार फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड से बड़ी मात्रा में शराब का लाता है और पटना के अलग-अलग जगहों पर सप्लाइ करता है. देर शाम पुलिस ने राहुल के घर पुरंदरपुर में छापेमारी की तो वह नहीं मिला. उसके कमरे से पुलिस ने रुपये, शराब आदि बरामद किये हैं. जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि राहुल शराब तस्करी का काम करता है. उसे लोग एलसी लखा के नाम से भी जानते हैं. पुलिस उसके लोकेशन की जानकारी ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >