मसौढ़ी : गौरीचक थाना के नंदाचक स्थित एक सुनसान बगीचे में देशी कट्टा व गन बनाने का धंधा फल फूल रहा था. इसकी सूचना गौरीचक पुलिस को होने पर मंगलवार की सुबह योजनाबद्ध तरीके से उक्त बगीचे में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के आने की भनक पा कट्टा बना रहे बदमाश निकल भागे.
पुलिस मौके से अर्धनिर्मित कट्टा व गन के अलावा भारी मात्रा में लोहे का पाइप व कई औजार को बरामद किया है. पुलिस सामान को बरामद करने के बाद उसमें शामिल बदमाशों की टोह में देर शाम तक लगी रही. हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से मना करती रही. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि उक्त बगीचे में कट्टे का निर्माण करने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की, लेकिन बदमाश मौका देख भाग निकले.
