पटना : नोटबंदी के बाद कई चुनावों में जनता ने दिया समर्थन : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में कालेधन के खिलाफ एसआइटी का गठन किया और पहले कार्यकाल में आर्थिक भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने का कानून बनाया था. भ्रष्टाचार, कालाधन और टेरर फंडिंग के […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में कालेधन के खिलाफ एसआइटी का गठन किया और पहले कार्यकाल में आर्थिक भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने का कानून बनाया था.
भ्रष्टाचार, कालाधन और टेरर फंडिंग के खिलाफ जो चौतरफा अभियान शुरू किया गया, उसी के तहत नोटबंदी का साहसिक निर्णय भी किया गया था. जिस कांग्रेसनीत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसआइटी का गठन नहीं किया, वही नोटबंदी का विरोध कर कालाधन रखने वालों का बचाव भी करती रही. नोटबंदी के बाद कई चुनावों में जनता ने इस फैसले के समर्थन में मतदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >