एनएमसीएच : मिले डेंगू के आठ और नये मरीज

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को हुए डेंगू की हुई जांच में आठ और नये मरीज मिले हैं. माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि डेंगू के 19 मरीजों की जांच हुई. इनमें से आठ में बीमारी मिली. जबकि चिकुनगुनिया के 14 मरीजों की जांच की […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को हुए डेंगू की हुई जांच में आठ और नये मरीज मिले हैं. माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि डेंगू के 19 मरीजों की जांच हुई. इनमें से आठ में बीमारी मिली. जबकि चिकुनगुनिया के 14 मरीजों की जांच की गयी. जिसमें दस में बीमारी की पुष्टि हुई है. अस्पताल में अब तक दो हजार 861 मरीजों की जांच डेंगू की हो चुकी है.
इसमें 1005 में बीमारी की पुष्टि हुई है. दूसरी ओर बीमारी से पीड़ित आठ मरीजों का उपचार अस्पताल के मेडिसिन विभाग में चल रहा है. विभागाध्यक्ष डॉ उमा शंकर प्रसाद का कहना है कि बीमारी की चपेट में आये मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. जांच, दवा व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >