पटना : मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. 11 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में हुई. पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक हुई.
दूसरी पाली की परीक्षा 1:15 बजे से 4:30 बजे तक हुई. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. बदले पैटर्न के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गये. शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले नियमित व स्वतंत्र कोटि के सेंटअप परीक्षा लगभग 6000 स्कूलों में आयोजित की जा रही है.
