पटना : कांग्रेस दिखायेगी अपनी ताकत

पटना : कांग्रेस पार्टी आगामी 11 नवंबर को पटना में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च के हवाले अपनी ताकत का एहसास करायेगी. पार्टी ने इस दिन सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक जाने वाली रैली की तैयारी तेज कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त […]

पटना : कांग्रेस पार्टी आगामी 11 नवंबर को पटना में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च के हवाले अपनी ताकत का एहसास करायेगी. पार्टी ने इस दिन सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक जाने वाली रैली की तैयारी तेज कर दी है.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध अभियान की कड़ी में बुधवार को सदाकत आश्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही है. चारों ओर आर्थिक मंदी छायी हुई है. संवाददाता सम्मेलन में अंशुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष और प्रदेश मीडिया प्रभारी एचके वर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >