पटना : मेजबान की भूमिका में दिखे सीएम, दी छठ की बधाई

पटना : बिहार के महापर्व छठ के रंग में मुख्यमंत्री हाउस भी पूरी तरह से डूबा दिखा. भक्तिमय माहौल से सराबोर इस परांगन में आने वाले हर एक अति-विशिष्ट, विशिष्ट से लेकर आम लोग की मेजबानी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे. आने वालों प्रत्येक व्यक्ति से बड़े प्यार से अभिवादन करते हुए पहले […]

पटना : बिहार के महापर्व छठ के रंग में मुख्यमंत्री हाउस भी पूरी तरह से डूबा दिखा. भक्तिमय माहौल से सराबोर इस परांगन में आने वाले हर एक अति-विशिष्ट, विशिष्ट से लेकर आम लोग की मेजबानी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे. आने वालों प्रत्येक व्यक्ति से बड़े प्यार से अभिवादन करते हुए पहले पूछ रहे थे कि क्या हाल है, कैसे हैं. पहले प्रसाद तो ग्रहण कीजिए. इसके बाद होते रहेंगी आगे की बातें.
शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग का दरवाजा सभी आमो-खास के लिए खुला हुआ था और मुख्यमंत्री मेजबान की भूमिका में थे. आइए प्रेम से प्रसाद ग्रहण कीजिये. यहां आने वाले लोग सीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए खासा व्याकुल दिखे. परंतु सीएम ने सभी का मान रखते हुए पूरे प्रेम से सौहार्द के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोगों के साथ सेल्फी खिंचवायी. इस दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ प‌र्व की सभी लोगों को बधाई दी.
राज्यपाल फागु चौहान शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पहले गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें खरना प्रसाद ग्रहण कराया. इस मौके पर प्रसाद करने वालों में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, ऊर्जा बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पीएचइडी मंत्री बिनोद नारायण झा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, उद्योग मंत्री श्याम रजक, गन्ना उद्योग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, एमएलसी संजय गांधी समेत अन्य विधान पार्षद और विधायक मौजूद थे. इसके अलावा सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, महाधिवक्ता ललित किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा, सचिव अनुपम कुमार, चंद्रशेखर सिंह, गोपाल सिंह समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद है. बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >