पटना सिटी : गंगा में पानी का स्तर कुछ घाटों पर अधिक है. दलदल भी है, इसको सुधारिये. बुधवार को केंद्रीय कानून, संचार व सूचना तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गंगा घाटों के निरीक्षण के दरम्यान निर्देश दिया.
केंद्रीय मंत्री ने पथरी घाट से होते हुए, आलमगंज, गायघाट, भद्र घाट, टेढ़ी घाट के रास्ते कंगन घाट तक का मुआयना किया. केंद्रीय मंत्री ने साथ रहे नगर निगम के उपायुक्त, एसडीओ राजेश रौशन व निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र के निर्देश दिया कि घाटों की सीढ़ी की अच्छी तरह से सफाई करें. जहां पर दलदल है, वहां पर बालू के बोरे की व्यवस्था करें, ब्लीचिंग का छिड़काव कराएं. कुछ जगहों पर कमी दिखी है, उसे दूर कीजिए. पर्याप्त संख्या में गोताखोर व एसडीआरएफ के तैनाती का भी निर्देश मंत्री ने दिया. मंत्री ने कहा कि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी. निरीक्षण में उनके साथ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार यादव, विनय केसरी, लल्लू शर्मा, धनयंज मेहता, सुदामा सिन्हा, अशोक कुमार मेहता, आदित्य, मोहन यादव, मुरारी पटेल समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता भी शामिल थे.
