छठ पूजा : खतरनाक घाटों की करें घेराबंदी

पटना : छठ पूजा को लेकर नगर निगम की ओर से गंगा घाटों को सजाया जा रहा है. छठपूजा में दो दिन शेष रह गया है. इसको लेकर मंगलवार को नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर व नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने तैयारियों को लेकर घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान […]

पटना : छठ पूजा को लेकर नगर निगम की ओर से गंगा घाटों को सजाया जा रहा है. छठपूजा में दो दिन शेष रह गया है. इसको लेकर मंगलवार को नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर व नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने तैयारियों को लेकर घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान बांस घाट, राजापुर घाट, समाहरणालय घाट व महेंद्रू घाट का दौरा किया.

विभागीय सचिव ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि बुधवार की शाम तक वॉच टावर, बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम की व्यवस्था पूरी करना सुनिश्चित करें. साथ ही दो दर्जन के करीब खतरनाक घाट चिह्नित किया गया है. इन खतरनाक घाटों को लाल कपड़े से घेराबंदी करें, ताकि, चिह्नित घाटों से आवाजाही नहीं हो सके. वहीं, सुरक्षित घाटों को पीले व सफेद रंग के कपड़े से बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करें.
तालाबों के साथ घर-घर पहुंचाएं गंगाजल
नगर विकास व आवास विभाग के सचिव ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि शहर में बड़ी संख्या में लोग स्थानीय तालाबों में छठ पूजा करते है. इन तालाबों की साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. वहीं, इन तालाबों में गंगाजल डालने का व्यवस्था करें. इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में छठ व्रती अपने घर के कैंपस व छतों पर वैकल्पिक तालाब तैयार कर पूजा करते है. इन छठ व्रतियों की सहूलियत के लिए नगर निगम की ओर से घर-घर तक गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >