बिहार में 1344 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक होंगे नियुक्त

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 के तहत सर्किल वाइज रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है.

संवाददाता, पटना

. भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 के तहत सर्किल वाइज रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है. कुल 28,636 पदों पर होने वाली इस भर्ती में बिहार को 1,344 पद मिले हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है. फॉर्म में सुधार के लिए 18 व 19 फरवरी को करेक्शन विंडो खुलेगी. आवेदन भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर किया जा सकता है. योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय शामिल हों. साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है. श्रेणीवार पदों में सामान्य वर्ग के लिए 12,696, ओबीसी के लिए 5,694, एससी के लिए 3,942, एसटी के लिए 2,716, इडब्ल्यूएस के लिए 2,719 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद निर्धारित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >