गेट या आइआइटी नहीं जारी करता है कोई टेस्ट सीरीज

पटना : आइआइटी दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2020) के फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि गेट 2020 को लेकर कई तरह के फर्जी मेल चल रहे हैं. फर्जी मैसेज जा रहे हैं. इससे सभी स्टूडेंट्स को सावधान रहने की जरूरत है. […]

पटना : आइआइटी दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2020) के फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि गेट 2020 को लेकर कई तरह के फर्जी मेल चल रहे हैं. फर्जी मैसेज जा रहे हैं. इससे सभी स्टूडेंट्स को सावधान रहने की जरूरत है. आइआइटी दिल्ली ने कहा है कि गेट के लिए आधिकारिक तौर पर कोई टेस्ट सीरीज जारी नहीं की गयी है.

गेट या कोई अन्य आइआइटी ऐसी कोई टेस्ट सीरीज बनाने में शामिल नहीं है. कुछ लोग इस तरह के फर्जी इ-मेल फैला रहे हैं. अभ्यर्थी ऐसे किसी फर्जी इ-मेल्स पर भरोसा न करें. साथ ही ध्यान रखें कि गेट 2020 से संबंधित कोई भी सूचना आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जायेगी. आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी सूचना पर ही भरोसा करें.
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गेट के लिए विशेष रूप से तैयार टेस्ट सीरीज से संबंधी पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसी को देखते हुए आइआइटी दिल्ली ने स्टूडेंट्स के लिए नोटिस जारी किया है. आइआइटी दिल्ली इस बार गेट का आयोजन कर रही है. परीक्षा का आयोजन एक, दो, आठ और नौ फरवरी 2020 को दो शिफ्ट में होगा. परीक्षा का एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2020 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. एग्जाम का रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी होगा.
गेट फॉर्म में 15 नवंबर तक कर सकेंगे सुधार
आइआइटी दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया में सुधार का मौका दिया है. गेट में आवेदन करने की प्रक्रिया पांच अक्तूबर को समाप्त हो गयी थी. लेकिन आइआइटी ने उम्मीदवारों को आवेदन में बदलाव करने का मौका दिया है.
जो उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं वे 15 नवंबर तक कर सकते हैं. 15 अक्तूबर को ही फॉर्म में सुधार करने के लिए लिंक एक्टिव हो गया था. उम्मीदवार डिटेल्स के साथ परीक्षा का सेंटर भी बदल सकते हैं. सेंटर बदलने के लिए उम्मीदवारों को अलग से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >