दौड़ पूरी करने के चक्कर में कई अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत

पटना : कुछ अभ्यर्थियों ने समय से पहले दौड़ पूरे कर लिये तो कई अभ्यर्थियों की निर्धारित दूरी तय करने से पहले ही तबीयत बिगड़ गयी. बुधवार को पूरे दिन पटना जू में अभ्यर्थियों के ऐसे ही अनुभव दिखे. अवसर था पटना जू में वनरक्षियों की दौड़ और शारीरिक दक्षता जांच का जिसमें पहले दिन […]

पटना : कुछ अभ्यर्थियों ने समय से पहले दौड़ पूरे कर लिये तो कई अभ्यर्थियों की निर्धारित दूरी तय करने से पहले ही तबीयत बिगड़ गयी. बुधवार को पूरे दिन पटना जू में अभ्यर्थियों के ऐसे ही अनुभव दिखे. अवसर था पटना जू में वनरक्षियों की दौड़ और शारीरिक दक्षता जांच का जिसमें पहले दिन लगभग 600 कैंडेटों ने भाग लिया. इसमे एक तिहाई महिला थी. पुरूष प्रतिभागियों को लगाने थे जू के झील के 25 चक्कर जबकि महिला प्रतिभागियों को 14.

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा अायोजित यह तीन दिवसीय शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा शुक्रवार तक चलेगी. वन विभाग में वनरक्षी के 902 पदों पर बहाली के लिए पिछले दिनों लिखित जांच परीक्षा ली गयी थी. इसमें 1804 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये. इन सभी का शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा होने वाला है. इसके लिए जू के झील के चारों ओर की सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लगभग एक किमी लंबी है.
ऑटोमेटिक रिकाॅर्डर से हो रही थी गिनती : दौड़ के शुरुआती विंदु पर एक बड़ी गेट लगायी गयी थी, जिसमें ऑटोमेटिक वीडियो कैमरा व रिकाॅर्डर लगा था. इस गेट से गुजरते ही अभ्यर्थियों का फोटो अपने आप रिकाॅर्ड हो जा रहा था और चक्कर पूरा करने में लगा समय और फेरे की संख्या भी रिकाॅर्ड हो जा रही थी. दौड़ के साथ परीक्षार्थियों का मेडिकल परीक्षण भी हो रहा था.
मॉर्निंग वाकरों को हुई परेशानी : पटना जू में प्रवेश बंद रहने से मॉर्निंग वॉकरों को भी परेशानी हुई और उन्हें बाहर की सड़क पर टहल कर वापस
जाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >