आज पंप से निकलेगा गड्ढों का पानी

पटना : छठपूजा के लिए गंगा घाटों को दुरूस्त करने की प्रक्रिया में तेजी सिर्फ इसलिए नहीं आ पा रही है, क्योंकि घाटों पर गड्ढे और अस्थायी तालाब बन चुके हैं. इसमें पानी भरा हुआ है. गंगा में बाढ़ आने की वजह से घाटों पर काफी गंदगी है. डीएम कुमार रवि ने बुधवार को दीघा […]

पटना : छठपूजा के लिए गंगा घाटों को दुरूस्त करने की प्रक्रिया में तेजी सिर्फ इसलिए नहीं आ पा रही है, क्योंकि घाटों पर गड्ढे और अस्थायी तालाब बन चुके हैं. इसमें पानी भरा हुआ है. गंगा में बाढ़ आने की वजह से घाटों पर काफी गंदगी है. डीएम कुमार रवि ने बुधवार को दीघा पाटीपुल से लेकर बांसघाट तक निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारियाें को निर्देश दिया कि यहां अस्थायी तालाब और गड्ढों से पंप लगाकर पानी निकाला जाये.

डीएम ने बताया कि दीघा पाटीपुल घाट के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि घाट पर काफी गंदगी फैली हुई है. कुछ सफाईकर्मी कचरा हटा भी रहे थे. इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, घाट के किनारे अस्थायी तालाब के अन्दर जमा पानी की निकासी करायी जाये.
घाटों के किनारे बैरिकेडिंग कराने और खतरनाक क्षेत्र को चिह्नित कर बैरिकेडिंग करते हुए बैनर लगाया जाये. घाट पर जाने वाले एप्रोच रोड की मरम्मति करायी जाये. घाट पर उतरने के लिए बने एप्रोच पथ का चौड़ीकरण करते हुए उसकी दिशा को परिवर्तित किया जाये.
मीनार घाट पर मृत जानवर और पेड़ को हटाने का डीएम ने दिया निर्देश
मीनार घाट के निरीक्षण के क्रम में घाट पर काफी गंदगी फैली हुई मिली तथा घाट के किनारे मृत जानवर एवं पेड़ पानी के अंदर गिरा हुआ था. डीएम ने निर्देश दिया है कि मृत जानवर एवं पेड़ को हटाया जाये. सफाई कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाने के लिए कहा है. खतरनाक क्षेत्र को चिह्नित कर बैरिकेडिंग करते हुए बैनर लगाने और एप्रोच पथ की मरम्मति एवं आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये गये हैं.
दीघा घाट के निरीक्षण के क्रम में पाया कि इस घाट पर भी काफी गंदगी फैली हुई है. उन्होंने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि सफाई हेतु मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाये. एप्रोच पथ की मरम्मति एवं आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण किया जाय.
शवदाह गृह का स्थान बदलेगा : घाट पर निर्मित होने वाले शवदाह गृह के स्थल परिवर्तन की संभावना है. डीएम ने इस संबंध में अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. घाट के किनारे निर्मित अस्थायी शेड आदि को भी हटाया जायेगा. बिन्द टोली घाट के निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूरों की प्रतिनियुक्ति किया जाये. एप्रोच पथ की मरम्मति की जाये.
गेट नंबर-93, 92, 88 एवं 83 घाट का निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में मजदूरों की प्रतिनियुक्ति की जाये. एप्रोच पथ की मरम्मति एवं समतलीकरण की जाये. अशोक राजपथ से घाट नंबर-92 एवं 93 तक जाने वाली सड़क की मरम्मति की जाये. एप्रोच पथ में समुचित लाईटिंग की व्यवस्था की जाये.
गेट नंबर-93 से हटेगा बिजली का पोल
डीएम ने कहा है कि विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर गेट नंबर-93 के प्रवेश पर अवस्थित बिजली के पोल को यथासंभव शिफ्ट कराया जाये तथा गेट की चौड़ाई को बढ़ाया जाये. दीघा घाट-93 के द्वार पर बड़ी संख्या में निर्माण सामग्री रखी पायी गयी. उन्हें 24 घंटे में हटाकर समतलीकरण का आदेश दिया गया.
डीएम ने एलसीटी घाट, पहलवान घाट, बांस घाट के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूरों की प्रतिनियुक्ति करें. एप्रोच पथ की मरम्मति एवं समतलीकरण कराया जाये. एप्रोच पथ में समुचित लाइटिंग की व्यवस्था की जाये. अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि जल स्तर के संबंध में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को अवगत कराते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >