बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजी गयी राशि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के दो लाख, 27,649 चिह्नित बाढ़पीड़ित प्रति परिवारों के खाते में मुआवजे की छह हजार डालने की योजना को लांच किया. इसके तहत पीड़ित परिवारों के खाते में 136 करोड़, 58 लाख, 94 हजार डाले गये. यह रकम अगले 48 घंटे में पीड़ितों के खाते में […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के दो लाख, 27,649 चिह्नित बाढ़पीड़ित प्रति परिवारों के खाते में मुआवजे की छह हजार डालने की योजना को लांच किया. इसके तहत पीड़ित परिवारों के खाते में 136 करोड़, 58 लाख, 94 हजार डाले गये. यह रकम अगले 48 घंटे में पीड़ितों के खाते में पहुंच जायेगी.

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव दीपक कुमार, आपदा सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम के प्रधान सचिव सचिव चंचल कुमार व सचिव अनुपम कुमार की मौजूदगी में आइसीआइसीआइ बैंक के माध्यम से पीएफएमएस प्रणाली से पैसे भेजे गये. प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़पीड़ित बाकी परिवारों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >