पटना : चालक को पिस्टल भिड़ा कर लूट ली लक्जरी कार

पटना : सचिवालय थाने के हज भवन के समीप शनिवार की रात स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर चालक को बंधक बना लिया और लक्जरी कार, मोबाइल फोन व 15 सौ रुपये छीन लिये. इतना ही नहीं चालक अमित को अगवा कर लिया और उसे फुलवारीशरीफ थाने के एम्स के समीप छोड़ दिया. […]

पटना : सचिवालय थाने के हज भवन के समीप शनिवार की रात स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर चालक को बंधक बना लिया और लक्जरी कार, मोबाइल फोन व 15 सौ रुपये छीन लिये.
इतना ही नहीं चालक अमित को अगवा कर लिया और उसे फुलवारीशरीफ थाने के एम्स के समीप छोड़ दिया. चालक किसी तरह से वहां से फुलवारीशरीफ थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. इस पर फुलवारीशरीफ व सचिवालय पुलिस जांच में जुट गयी है.
पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगालने में लगी है. संभावना जतायी जा रही है कि एक बार फिर से जेल में बंद मो मिराज का गैंग फिर से सक्रिय हो गया है. मो मिराज फिलहाल जेल में बंद है. इसने दानापुर कोर्ट से भागने के क्रम में फायरिंग की थी. जिसमें एक कांस्टेबल शहीद हो गये थे. मिराज का गैंग वाहन लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस ने मो मिराज व अन्य वाहन लूटेरों को पटना व सीतामढ़ी से पकड़ा था. मिराज भी फुलवारीशरीफ का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार, लक्जरी कार के मालिक फुलवारीशरीफ निवासी दीपक कुमार हैं. उनकी गाड़ी भाड़े पर भूमि न्यायाधिकरण विभाग के तहत चलती है.
शनिवार रात विभाग के एक अधिकारी को बुद्धा कॉलोनी इलाके में स्थित आवास पर पहुंचा कर चालक अमित कुमार वापस फुलवारीशरीफ की ओर लौट रहा था. अमित ने पुलिस का बताया है कि हज भवन के पास उसकी गाड़ी को स्कॉर्पियो गाड़ी से ओवरटेक कर रोक लिया गया और उस पर सवार कुछ हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाते हुए गाड़ी की चाबी ले ली. इसके बाद मारपीट की गयी और उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया. उसकी गाड़ी को अपराधियों ने अपने कब्जे में ले लिया और उसे चलाते हुए एम्स की ओर आये. जहां उसे स्कॉर्पियो से उतार दिया गया. वह किसी तरह से फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >