पटना : विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार से मंगलवार तक तीन दिनों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे रविवार को एक बजे दिन में सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाइस्कूल मैदान में राजद उम्मीदवार जफर आलम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
वहीं, सोमवार को भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार राबिया खातून के समर्थन में गोसाई दासपुर से भथौड़िया होते हुए मिर्जापुर तक रोड शो करेंगे. सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बलुआचक हाट के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार को दोपहर बाद एक बजे बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रामदेव यादव के समर्थन में फुल्लीडुगर प्रखंड अंतर्गत डोमोकुमारपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
