जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन
फुलवारीशरीफ : बैरिया कर्णपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 9 (मानपुर बैरिया) में ग्रामीणों ने जलजमाव के कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की समस्या तब बढ़ गयी जब पानी के साथ डंपिंग यार्ड का कूड़ा- कचरा उनके घरों में घुसने लगा. मानपुर बैरिया कि स्थिति जलजमाव के कारण बद से बदतर हो गयी है. […]
फुलवारीशरीफ : बैरिया कर्णपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 9 (मानपुर बैरिया) में ग्रामीणों ने जलजमाव के कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की समस्या तब बढ़ गयी जब पानी के साथ डंपिंग यार्ड का कूड़ा- कचरा उनके घरों में घुसने लगा. मानपुर बैरिया कि स्थिति जलजमाव के कारण बद से बदतर हो गयी है. बदबू और गंदगी के कारण जीना मुहाल हो गया है.
लोगों का कहना है कि इस इलाके में पुनपुन के पानी से ज्यादा पटना शहर से निकाला गया पानी जमा हो गया है. प्रदर्शन में भाकपा माले के नेताओं ने भी शामिल होकर समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर संपतचक प्रखंड के बीडीओ और सीओ वार्ड नंबर 9 के हालात का जायजा लेने पहुंचे.
जलजमाव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप : इधर, रामकृष्णा नगर के पिपरा, शाहपुर, ब्रह्मस्थान, देव नगर, शेखपुरा , खैरा टाली, आदर्श नगर , नयाचक , यमुना विहार कॉलोनी समेत आसपास के दर्जनों इलाके में बारिश का पानी जमा रहने से गंदगी व मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. पानी से अब सड़ांध आ रहा है, जिससे महामारी फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है.