पटना : नवरात्रा में मां भगवती को रंग-बिरंगे चुनरी, मोतियों की माला चढ़ाने की श्रद्धालुओं में होड़ रहती है. इसके लिए नवरात्रा शुरू होने से पहले मंदिरों, पूजा पंडालों व अन्य प्रमुख चौराहों पर चुनरी, मोतियों का माला बेचने का बाजार लगना शुरू हो जाता था. इस बार जल जमाव के कारण दो दिन पहले से बाजार लगाने का काम हुआ. चुनरी, मोतियों की माला आदि का कारोबार करनेवालों ने बताया कि इस बार धंधा चौपट हो गया है.
चौपट हुआ चुनरी-माला का बाजार, दो दिनों से लग रहा बाजार
पटना : नवरात्रा में मां भगवती को रंग-बिरंगे चुनरी, मोतियों की माला चढ़ाने की श्रद्धालुओं में होड़ रहती है. इसके लिए नवरात्रा शुरू होने से पहले मंदिरों, पूजा पंडालों व अन्य प्रमुख चौराहों पर चुनरी, मोतियों का माला बेचने का बाजार लगना शुरू हो जाता था. इस बार जल जमाव के कारण दो दिन पहले […]

कंकड़बाग में ऑटो स्टैंड के समीप पिछले दस साल से चुनरी, माला का कारोबार करनेवाले रविराज ने बताया कि इस बार धंधा चौपट हो गया है. नवरात्रा शुरू होने से पहले ठेला पर सामान सजा कर बेचते थे. यहां पर कम से कम 10 ठेला लगता है. इस बार पानी जमा होने के कारण दो दिन पहले ठेला पर कारोबार शुरू किये हैं. वहीं, भिखनापहाड़ी के समीप कारोबार करनेवाले ओम प्रकाश ने बताया कि ऐसी स्थिति नहीं देखे थे. नवरात्र शुरू होते ही बाजार सज जाता था. चार दिन पहले तक रामपुर से कमर भर पानी में होकर आते थे.